सरवानिया महाराज। समीप स्थित ग्राम ढाबा के रोजड़ी खार में एक मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग दड़ोली ने पिंजरा लगाया है। पिछले दिनों बरसात के साथ ही पानी की आवक के चलते मगरमच्छ खार में दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने पिंजरा तो लगाया, लेकिन पिंजरे की गिरफ्त से अभी तक मगरमच्छ नहीं आया है। मामले में सासंद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित ने वन विभाग दड़ोली के डिप्टी रेंजर बगदीराम गणावा को अवगत कराते हुए शीघ्र मगरमच्छ को पकड़ने का प्रबंध करने की मांग की है। डिप्टी रेंजर ने बताया जैसे ही वहां लोगों की आवाजाही कम होगी मगरमच्छ पिंजरे में कैद होगा। हमारी टीम नजर बनाए हुए हैं।