मनासा। नल चालक व पम्प ऑपरेटर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सोपा। बडी संख्या में संघ के सदस्य नगर के डाक बंगले से पैदल रेली निकालते हुए एकसडीएम कार्यालय पहुचे। जहा पर ज्ञापन सोपते हुए नल चालक व पम्प ऑपरेटर संघ ने बताया कि हम मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग की ग्राम पंचायतों में नल चालक व पम्प ऑपरेटर के पद पर पिछले 25 से 30 वर्षाे से पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों द्वारा हमें प्रतिमाह तीन हजार व चार हजार और पांच हजार के मान से अलग-अलग मानदेय दिया जाता है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समान कार्य के हिसाब से समान मानदेय दिया जाए और प्रत्येक ग्राम पंचायतों में हमारा पद निर्धारित किया जाए। हमें म.प्र. शासन के वित्तीय कोष से मानदेय दिया जाए, साथ ही माह की 5 तारीख तक हमारा भुगतान किया जाए। संघ के सदस्यों ने बताया कि महंगाई के युग में हमारा परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। मप्र शासन की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत नल चालक व पम्प ऑपरेटर की समस्याओं को देखते हुए मूख्यमंत्रीजी को हमारी मांगो को जल्द पुरा करना चाहिए। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष बंशीलाल खारोल, उपाध्यक्ष रघुनन्दन माली, सचिव बंटी शर्मा, तहसील अध्यक्ष रमेश कारपेंटर सहित बडी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।