मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी, द्वारा जिले में नषे से मुक्ति के तहत सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हैतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेष व एसडीओपी मनासा यषस्वी षिंदे के निर्दशन में उपनिरीक्षक निलेष सोलंकी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस ने दो अलग अलग स्थानो से 40-40 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कुल 80 लीटर किमती 8000 रूपये जप्त कर दो व्यक्तियो को पकडने में सफलता हासील की है।
दिनांक 22.07.2023 को उनि भोपाल सिंह सिसोदिया थाना मनासा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की विषाल माता पार्वतीबाई बांछडा उम्र 20 साल नि0 नि0 चपलाना का आंत्रीमाता रोड चपलाना फंटा पर हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर कहीं जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आंत्रीमाता रोड चपलाना फंटा पर कार्यवाही करते हुए दो केनो में भरी 20-20 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब आरोपी विषाल माता पार्वतीबाई बांछडा उम्र 20 साल नि0 चपलाना के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी तरह दिनांक 22.07.2023 को सउनि0 महैष गिरोटीया ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए तालाब के पास पिपल्यारूण्डी से आरोपी गोवर्धन पिता रामसिंह बांछडा उम्र 52 साल नि0 पिपल्यारूण्डी के कब्जे से दो केनो में भरी 20-20 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब कुल 40 लीटर जप्त की जाकर आरोपी के विरूध्द प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि0 भोपालसिंह सिसोदिया, सउनि0 महैष गिरोटीया, आर पंकज भलवारा, सेनिक मोहनसिंह की सराहनीय भुमिका रही।