नीमच। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नीमच की 54वीं छमाही बैठक ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच के परिवार कल्यारण केन्द्र में शनिवार को महानिरीक्षक अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पपन्नए हुई। इस बैठक का आयोजन भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के आदेशानुसार, नराकास के सदस्यन कार्यालयों/संस्थाानों में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग की स्थिति की समीक्षा करने तथा राजभाषा नियमों/अधिनियमों की ओर कार्यालय प्रमुखों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए किया गया। इस बैठक में सीआरपीएफ परिसर में स्थित बल के सभी संस्थानों सहित, नीमच नगर में स्थित 31 केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों/बैंकों/सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख एवं राजभाषा हिन्दी से जुड़े प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। नराकाससदस्य सचिव एस.एन.सुमन ने 01 अक्टूपबर 2022 से 31 मार्च 2023तक की छमाही अवधि के दौरान विभिन्न सदस्य कार्यालयों द्वारा राजभाषा हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
नराकास अध्यक्ष ने समीक्षा अनुसार, कुछ कार्यालयों की राजभाषा कार्यान्वयन की कमियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया तथा इस क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना भी की। उन्हों ने राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम में निधारित लक्ष्यों को प्राप्त् करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, अपितु एक वैज्ञानिक भाषा भी और इसलिए हमें हिंदी में कामकाज करने में गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। हम सब जानते है कि हिंदी में अन्य भाषाओं के शब्दोंप को आत्मासात करने की क्षमता है। जिस दिन सभी हिंदी में कार्य करने का दृढ संकल्पी ले लेंगे, तो फिर शनैरू-शनैरू लक्ष्यक प्राप्ता करने में हमें कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए तकनीकी प्रकृति के कार्यों की विवशता के सिवाय, सभी सदस्य कार्यालय अपना सम्पूार्ण सरकारी कामकाज सरल एवं आम बोल-चाल की हिंदी में करें।
बैठक में नराकास अध्यक्ष एवं आईजी अखिलेश प्रसाद सिंह, आरटीसी नीमच के ब्रिगेडियर(रिटा.) अनमोल सूदडीआईजी, रेंज कार्यालय नीमच के डीआईजी राम कृष्णर,संयुक्त अस्पपताल, नीमच के डीआईजी(मेडिकल) डॉ. पी.एन.सोलंकी, ग्रुप केंद्रनीमच के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यालय प्रमुखों तथा हिंदी सेवी कार्मिकों को बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में देविन्द्रि सिंह नेगी, उप कमांडेंट, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यालय प्रमुखों एवं सहायकों का आभार व्यक्त किया।