रतलाम। पिपलोदा नगर में सर्व सुविधा युक्त सी.एम राइज स्कूल के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है साढे 12 हज़ार वर्ग फीट में लगभग 27 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण से आसपास क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सुविधा मिल सकेगी राजेंद्र पांडे के प्रयास से क्षेत्र में गुणवत्ता का सुधार हेतु विकास की नई इबारत लिखी जा रही है इस भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के बच्चों को गुणवत्ता एवं सर्व सुविधा युक्त आसानी से हो सकेगी चार मंजिला बनने वाले इस भवन में कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूल में छात्र छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे विद्यालय में विकासखंड क्षेत्र के सभी ग्रामों में निवासरत करीब डेढ़ हजार बच्चों को अगले वर्ष से प्रवेश मिल सकेगा वही विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने बताया कि सर्व सुविधा युक्त सी.एम राइस योजना मैं पिपलोदा तहसील मुख्यालय पर सौगात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष अनुकंपा से क्या ले निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो लगभग 1 वर्ष की समयावधि में बनकर तैयार हो जाएगा वही इसके लिए प्रतिभावन छात्रों के लिए लेपटॉप एवं स्कूटी की योजना भी लागू हैं वहीं शनिवार को प्राचार्य संजय कुमार शर्मा के साथ जन कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष सक्षम नांदेचा एवं नगर परिषद के पार्षद प्रवीण सिंह राठौर नारायण धनगर प्रहलाद चौहान प्रकाश जायसवाल प्रफुल्ल जैन एजाज शेख आदि ने निर्माण कार्य का अवलोकन कर यह की प्रगति को देखते हुए संतोष व्यक्त किया।