नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र के सरवानिया महाराज नगर परिषद परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष रूपेन्द्रा जैन, अर्जुन माली, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।