मोरवन। लाईन मेंटेनेंस के कारण कल सोमवार को मोरवन सहित आसपास के गांव में 2 घंटे के लिए विद्युत प्रभावित रहेगी।
मप्रपक्षेविविकंलि वितरण केंद्र मोरवन के कनिष्ठ यंत्री आशीष ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र मोरवन के मेंटेनेंस का कार्य सोमवार को किया जाना है, इस कारण मोरवन सहित बसेड़ी भाटी, गुरुतलाई, गणेशपुरा, राजनगर, रामदेव नगर, समिति आदि गांव की घरेलू लाईट की सप्लाई दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक बन्द रहेगा। कार्य की आवश्यकता अनुसार समय बढ़ाया व घटाया जा सकता है।