धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के बदनावर तहसील के ग्राम खिलेडी के जितेंद्र पिता श्यामलाल जायसवाल को बीमारी के उपचार के लिए 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गंधवानी की हाजरा अली पति सादर अली को 25 हजार रुपए एवं धार तहसील के ग्राम केसूर निवासी सत्यम पिता कृपाशंकर मेहता को बीमारी के उपचार के लिए 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।