भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत सहायक उपनिरीक्षक एवं कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 40 अधिकारियों के नाम है।
जारी की गई सूचि में नीमच से तीन कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला हुआ है। जिसमे कार्यवाहक सउनि कैलाश कुमरे का नीमच से खंडवा, कार्यवाहक सउनि महेश परते का नीमच से जबलपुर और कार्यवाहक सउनि गजानन मरकाम का नीमच से मंडला ट्रांसफर हुआ है।

