BREAKING NEWS
NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 12:34 pm
REPORT : अब सड़कों पर थमते नहीं पाँव, दुर्गम पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर भी रुकते नहीं पहिए, 4 विभागों ने फैलाया 3775.407 किमी. से अधिक सड़कों का जाल, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मप्र शासन और भारत शासन द्वारा निर्मित सड़कों के माध्यम से आज हम जिले के किसी भी कोने में वाहनों से सरपट दौड़ते जा सकते हैं। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग से हो या लोक निर्माण विभाग की किसी छोटी सड़क की बात हो सभी ओर हम जिले की सीमा से महाराष्ट्र राज्य में भी प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल वर्ष 2004 के बाद से जिले में सड़कों का जाल बुनना नए सिरे से प्रारम्भ हो गया था। जो आज जिला मुख्यालय से जिले के अतिदुर्गम गांव धूपा-धूपी हो या मेंढ़ल हो या मेंढागढ़ किसी भी राजस्व ग्राम तक पहुँचने की सुगम व्यवस्था कायम हो गई है। जो आज भी लगातार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित कर प्रस्ताव बनाने की दिशा में अग्रसर है। आज जिले में सड़कों पर न तो पाँव थमते है और ना ही वाहनों के पहिये। सभी दूर सड़कें लिए जा रही है।  

वर्ष 2004 के बाद प्रारम्भ हुआ था सड़कों का नया अध्याय-
वर्ष 2004 के बाद से जिले में सड़कों का नया अध्याय प्रारम्भ हो गया था। जो आज की स्थिति में लगातार जारी है। 2004 से पूर्व लोक निर्माण एवं मप्र ग्रामीण विकास प्राधिकरण की 320.75 किमी. सड़कें निर्मित थी। जो आज पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई और एनएच की कुल 1189 सड़के निर्मित हुई है। जो कुल 3775.407 किमी. दूरी तय कराती है। इतना ही नहीं पीएमजीएसवाय के 64 पुल निर्मित किये गए जिनमें कुछ तो विहंगम स्तर के है। सिर्फ पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी और मप्र आरआरडीए विभाग ने 2004 से 2023 के बीच 1854.47 करोड़ की लागत से 1033.36 किमी. सड़कों का विस्तार किया। जिससें लगभग 826 गाँवों को मुख्य मार्गांे से जोड़ा गया। इसके अलावा आगे 199.55 करोड़ की लागत से 120.6 किमी. की सड़कों का विस्तार प्रस्तावित है।    

पीएमजीएसवाय की 555 सड़कें 47185.55 लाख की लागत से बिछा 250 से अधिक आबादी वाले गाँवों में जाल-
सड़कों के जाल की बात करते है तो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एक अतिमहत्वपूर्ण योजना साबित हुई है। इस योजना के माध्यम से जिले में कुल 555 सड़कें बनाई गई है। जो 2318.295 किमी.लंबी सड़कें 47184.55 लाख रुपये की लागत से बनी है। इस योजना में कुछ ब्रिज या पुल ऐसे हैं जो विहंगम साबित हो रहें है। विभाग) द्वारा 64 पुल 11689.84 लाख रुपये से बनाएं है। इस योजना से संपर्क विहीन 571 ग्रामों को पक्के मार्गाे से जोड़ा गया है।       

पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी और एनएच की सड़कें भी पीछे नहीं -
जिले में सड़कों का जाल बिछाने में पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी और एनएच विभाग भी पीछे नहीं है। पीडब्ल्यूडी की 222 सड़कें 955.01 किमी. की दूरी तय कराती है। एमपीआरडीसी विभाग की 11 महत्वपुर्ण सड़कें है जो जिले में तहसील मुख्यालयों के अतिरिक्त जिलों में भी ले जाती है। विभाग की 11 सड़कें कुल 422.512 किमी दूर तक जाती है। वहीं नेशनल हाइवे भी जिले से गुजर रहें है। जो खलघाट से सरवर देवला तक 79.59 किमी. तक बनाया गया है। इसके अलावा देशगांव से खरगोन व खरगोन से जुलवानिया तक अभी प्रस्तावित है। जिसके टेंडर आगामी समय में लगने की पूरी सम्भावना है।  

कुछ महत्वपूर्ण दुर्गम पहाड़ियों तक पहुँचाने वाली सड़कें ये है- 
जिले में भगवानपुरा और झिरन्या ऐसे जनजातीय क्षेत्र है जो अत्यंत दुर्गम सुदूर क्षेत्र है। कई स्थान वनग्राम होने से कुछ समय अवरुद्ध रहा। लेकिन प्रशासन की दूरदृष्टि और शासन की नीति के कारण राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद स्थितियों में बदलाव हुआ। इनमें मुख्य है धूपा से माँझल जाने वाली 13.13 किमी. की सड़क, धूपा से ही धूपी को जाने वाली 35.28 किमी. की सड़क, भगवानपुरा में देजला से बडिया 9.07 किमी. की सड़क, चौनपुर से  गवलनपाटी मार्ग की 5.40 किमी लंबी सड़क पीएमजीएसवाय द्वारा बिछायी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE