BREAKING NEWS
KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 3:12 pm
BIG NEWS : जेल में साहित्यिक गोष्टी में मस्त हुए बंदी, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सहित इन दिग्गजो ने किया काव्य पाठ, संस्था सार्थक सृजन के कविगणों को प्रतिक चिन्ह से किया गया सम्मानित, सभी कैदियों को किया फलाहार का वितरण, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सार्थक सृजन द्वारा नीमच जेल में बंद कैदियों के सुधार को लेकर एक अभिनव पहल करते हुए एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सार्थक सृजन संस्था के संस्थापक प्रमोद रामावत प्रमोद के मार्गदर्शन में आयोजित इस काव्य गोष्टी में मुख्य अतिथि ग्वालियर के तहसीलदार रोशन मनीष जैन, विशिष्ठ अतिथि यश इंटरप्राइजेस के श्रीपाल बघेरवाल रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम के शुरुआती संचालन में नीमच हेडलाइंस के संपादक अविनाश जाजपुरा ने कविगणों का परिचय कराते हुए काव्य गोष्टी को आगे बढ़ाने के लिए संस्था अध्यक्ष प्रमोद रामावत प्रमोद को कार्यक्रम की कमान सौंपी। 

दिनांक 23 जुलाई 2023 को आयोजित इस काव्य गोष्टी में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद रामावत प्रमोद, विशेष रुप से बेंगलुरु से पधारे जितेंद्र तिवारी, ग्वालियर से पधारे तहसीलदार रोशन मनीष जैन, सार्थक सृजन संस्था के सचिव पत्रकार संजय शर्मा, पंकज धींग, कुसुम शर्मा, वंदना योगी, एडवोकेट अमित शर्मा, पत्रकार अविनाश जाजपुरा, श्रीपाल बघेरवाल मोजुद रहे। 

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें वंदना योगी ने मां सरस्वती की वंदना की। इसके पश्चात पंकज धींग और कुसुम शर्मा ने हिंदी साहित्य की प्रेम और ओज की कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तहसीलदार रोशन मनीष जैन ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतिया दी, वहीं बेंगलुरु से आए जितेंद्र तिवारी को सभी बंदियों ने खूब सराहा। वहीं जेल के ही एक बंदी मनासा के दिनेश कुशवाह ने में 2-3 रचनाये सुनाई जिस पर जेल बंदियों ने करतल ध्वनि के साथ काव्य गोष्टी में पधारे सभी कवियों का सम्मान बढ़ाया। संस्थापक अध्यक्ष रामावत के निवेदन पर जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपनी स्व लिखित रचनाओं का काव्य पाठ किया। पहली बार जेल बंदियों और जेल प्रशासन को पता चला कि जेल अधीक्षक प्रभात कुमार भी एक अच्छे कवि और लेखक हैं। कार्यक्रम के पश्चात श्रीपाल बघेरवाल द्वारा सभी बंदियों, जेल प्रशासन और कविगणों को फलाहार वितरित किये गए। अंत में आभार जेल अधीक्षक प्रभात कुमार और श्रीपाल बघेरवाल ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE