BREAKING NEWS
KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में गूंजेगा जय श्री.. <<     BIG NEWS : पिपलिया रावजी का भावेश और रात का काला.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : 30 हजार वेतन, 7,500 पेंशन..., कर्मचारियों के हक के.. <<     देवली में ग्राम सभा का आयोजन, सरपंच की.. <<     WEATHER: नीमच-मंदसौर में थमा बारिश का दौर, फिर.. <<     KHABAR : पेंशनर्स, विद्युत मंडल और तृतीय वर्ग.. <<     ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर भौरासा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नपा नीमच का सम्मान,.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा में रविवार को मेगा स्वैच्छिक.. <<     भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन,लंबित.. <<     देवास में कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     खरगोन में धूमधाम से मनाई नागपंचमी, नाग.. <<     KHABAR : वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल के जाप.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 4:57 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव खोर और पायल कुंवर, जब सरकार की इस योजना के लाभ के लिए 8 महीने से लगाए चक्कर तो हताश होकर कलेक्टर को दिया आवेदन, महिला ने लिख दी ये बड़ी बात, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। जावद तहसील के गांव खोर निवासी पायल कुंवर सिसोदिया ने कलेक्टर कार्यालय में एक आवेदन दिया जिसमे उसने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत योजना का लाभ दिलवाने की मांग की है। महिला ने इस योजना के तहत उसके साथ हुए शोषण का हवाला दिया। 
पायल कुंवर ने बताया कि उसने इस योजना के लिए 8 महीने पहले आवेदन दिया था। जिसके बाद से सम्बंधित विभाग से लगाकर बैंक के चक्कर लगा लगा कर थक चुकी हूँ। लेकिन अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है। मेरी खोर में कास्मेटिक की दुकान संचालित है और मैंने पिछले आठ महीनों से इस योजना में आवेदन किया हुआ है पर बीजेपी सरकार में इस योजना का लाभ हमें नहीं मिल पा रहा है। 
पायल कुंवर ने आगे बताया कि इस योजना और जावद इंडियन बैंक मैनेजर ने हमारी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। हमें कहीं का नहीं छोड़ा है। इनकी वजह से हमें कर्ज में डूबना पड़ गया है। मैंने कलेक्टर को आवेदन देकर निवेदन किया है कि  
हमें इस योजना का लाभ जल्द से जल्द दिलाने की कृपा करे। ऐसा ही आवेदन पहले जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल को भी हमने दिया था एवं मंत्री सखलेचा को भी हमने अवगत कराया था फिर भी हमारी सुनवाई नहीं हुई है। मैं एक गर्भवती महिला हूँ और बार-बार आपके ऑफिस नहीं आ सकती हूँ। आए दिन हमारे घर पर समूह क़िस्त वाले आते है और परेशान करते है। इनसे परेशान होकर हमने बड़ा फैसला लिया है कि अगर मुझे योजना का लाभ नहीं मिला तो हमारे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मुझे पता है कि मेरे मरने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, पर हम आपसे मदद मांग रहे है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE