BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<     पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 4:16 pm
KHABAR : बालिकाओं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने चलाया अभिमन्यु अभियान, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन | बालिकाओं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान अभिमन्यु 1 से 15 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पुलिस लाइन से कंट्रोल रूम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित पुलिस जवानों ने भाग लिया। दौड़ में शामिल बालकों पुरुषों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने अभिमन्यु अभियान के संबंध में अवगत कराया व बालिकाओं महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की शपथ दिलाई इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा दीपा मांडवे, सूबेदार प्रदीप व महिला सुरक्षा शाखा की टीम मौजूद थी।

यह जागरूकता अभियान महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना, महिला अपराध के प्रति जागरूक करना तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित मानसिकता को ठीक करना है। मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE