BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<     पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 4:26 pm
NEWS : जिला कलेक्टर रहे शहर के दौरे पर, निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया मंगलवार को शहर के दौरे पर रहे। उन्होंने गांधी वाटिका, राजीव गांधी पार्क, निर्माणाधीन महेशपुरम पार्क एवं सामुदायिक भवन, चामटी खेड़ा में गंभीरी नदी पर निर्माणाधीन पुल, पाडन पोल स्थित इंदिरा रसोई, झाली बावड़ी, हजारेश्वर काजवे निर्माण सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक, तहसीलदार शिव सिंह, यूआईटी सचिव हिम्मत सिंह बारहट, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, सहित यूआईटी एवं नगर परिषद के अधिशासी एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

विकास कार्यों पर चर्चा-
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद को साफ सफाई, रोड साइड गाजर घास हटाने, वर्षा काल उपरांत दीवारों पर वॉल पेंटिंग्स करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद द्वारा आरयूआईडीपी फेस के तहत निर्माणाधीन महेशपुरम पार्क एवं सामुदायिक भवन में चल रहे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

इन्दिरा रसोई का निरीक्षण-
जिला कलेक्टर ने पाडन पोल स्थित नगर परिषद द्वारा संचालित इन्दिरा रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई में साफ़ सफाई, भोजन की गुणवत्ता को देखा एवं इंदिरा रसोई में आए आगंतुकों से भोजन की गुणवत्ता का फीडबैक लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE