नीमच। खनिज विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध उत्खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर व एक जेसीबी को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने भ्रमण के दौरान बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम दुदरसी में अवैध खनन करते पाए गए ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 44 एसी 6144 एवं जेसीबी क्रमांक एमपी 44 जीए 0724 को जब्त किया। यह मुरम का अवैध खनन व परिवहन कर रहे थे। मामले में मौके से आरोपी फरार हो गए। जब्त वाहनों को बघाना थाने में खड़ा करवाया गया है।