सीहोर। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष की समापन बेला में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा देशभर में मेरी माटी मेरा देश अभियान संचालित किया जा रहा है. संगठन द्वारा अभियान के लिए ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न सामाजिक-सामुदायिक संगठनों का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है. अभियान के तहत मुख्यतः यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
1- भारत छोड़ो आंदोलन दिवस 9 अगस्त 2023 को प्रत्येक ग्राम पंचायत में ष्अमृत वाटिकाष् के तहत पौधारोपण किया जाएगा।
2- इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा प्रतिपादित ष्अमृत काल पंच प्रणोंष् का संकल्प नागरिक ग्रहण करेंगे।
3- इस दौरान गांव में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भारतीय सेना के वीर जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
4- प्रत्येक ग्राम पंचायत से वहां की मिट्टी संग्रहित कर पहले विकासखंड स्तर पर, तत्पश्चात जिला स्तर पर लाई जाएगी जहां से इसे राजधानी भोपाल होते हुए देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा ।
5- देशभर की ग्राम पंचायतों से एकत्रित पवित्र मिट्टी दिल्ली ले जाई जाएगी जहां आगामी 29 30 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन कर्तव्य पथ पर प्रस्तावित है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि ’मेरी माटी मेरा देश अभियान पूर्णतः जनभागीदारी पर केंद्रित कार्यक्रम है, जिसमें ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों आदि से स्वप्रेरणा से सम्मिलित होने की अपेक्षा की गई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सीहोर द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वह मेरी माटी मेरा देश अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका की स्थापना करें, अमृत काल के पंच प्रणों का संकल्प ग्रहण करें एवं गांव में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भारतीय सेना के जवानों का स्वागत सम्मान करें।