नीमच। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जप्त शुदा राशन सामग्री ललित पिता देशराज अरोरा जप्त शुदा सामग्री चावल 28.27 क्विंटल, विकास पोरवाल पिता सुरेश पोरवाल से जप्तशुदा सामग्री चावल 4.6 क्विंटल, चरण सिंह बंजारा पिता विजय सिंह बंजारा से जप्तशुदा सामग्री चावल 53.75 क्विंटल, डोराई के विक्रेता रविदास बैरागी से जप्तशुदा सामग्री चावल 8.5 क्विंटल है। इस प्रकार चावल की कुल मात्रा 95.12 क्विंटल सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से नीलाम की जाना है।
जिला आपूर्ति अधिकारी नीमच ने बताया कि जप्त शुदा राशन सामग्री की नीलामी 15 अगस्त 2023 को शासकीय वेयर हाऊसिंग एंव लॉजि.कार्पाे.पुलिस लाईन नीमच के कार्यालय में प्रातः 11 बजे की जावेगी। इच्छुक व्यक्ति फार्म सम्मिलित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला खाद्य कार्यालय नीमच से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।