छतरपुर। जिला के बक्सवाहा ब्लॉक का मामला सरकार के विकास के बड़े बड़े वादे और दावे आपने सुने होगे और देखे होगे पर हम आपको एक एसी तस्वीर दिखा रहे है जिसको देख कर आप सोचने पर मजबूर हो। जाए की ये कैसा विकास है जिनमें ग्रामीणों को मूलभुत सुविधाओं के लिए भी भटना पढ़ रहा है प्रसव के लिए चारपाई पर महिला को। ले जाते ग्रामीण गांव तक नही पहुंच पाई एम्बुलेंस आप तस्वीरों को देख कर सोच रहे होगे की कही हम आपको 20 साल। पुरानी तस्वीरे तो नही दिखा रहे अरे नहीं साहब ये डिजीटल इंडिया की ही तस्वीरें है।
मामला बकस्वाहा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम दरदोनिया का है। जहां बीते रोज महिला को प्रसव के लिए चारपाई से जाना पड़ा आपको बता दे कि परिजनो ने 108 से सम्पर्क किया था। लेकिन सड़क के अभाव में 108 गांव से 2 किलोमीटर दूर खड़ी रही और परिजन गर्भवती महिला को चारपाई पर सवार कर 2 किलोमीटर का सफर तय कर 108 तक पहुंचे। जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बक्सवाहा लाया गया।