BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:29 am
KHABAR : बारिश की लम्बी खेंच के चलते भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा का आयोजन, नगर में हुआ भव्य स्वागत, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

रामपुरा। सावन मास बहुत पावन पर्व माना जाता है। उक्त मास में भगवान शिव की भक्ति मुख्य तौर पर की जाती है। सावन मास में मंदिर एवं घर में भगवान शंकर की पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में शिव भक्त भगवान शिव की कावड़ यात्रा निकाल कर जलाभिषेक करते हैं। इसी कड़ी में शिव शक्ति कावड़ मंडल द्वारा बारिश की लम्बी खेंच के चलते भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई। 
आयोजन समिति द्वारा नगर के चेना माता कुशला माता मंदिर से कावड़ में जल लेकर भगवान पशुपतिनाथ जी की भव्य आरती कर नगर से कावड़ यात्रा निकाली गई। जहां कावड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की एवं कावड़ियों को स्वल्पहार वितरित किया। कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर से 15 किलोमीटर दूर प्राचीन मन्दिर केदारेश्वर महादेव पहुंची। जहां पवित्र जल से भगवान केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया एवं महाआरती की गई। आयोजन समिति द्वारा कावड़ यात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजनो के किये भंडारे का आयोजन भी रखा गया। इस दौरान भक्तजन, डीजे एवं ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चे कावड़ यात्रा में आकर्षक कावड़ को उठाकर शिव भक्ति का परिचय देते हुए नजर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE