BREAKING NEWS
MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:45 am
KHABAR : नानां महाराज गुरु मंदिर में 5100 पार्थिवशिवलिंग का निर्माण कर किया अभिषेक पूजन, पढ़े अर्पित बोड़ाना की खब

Share On:-

उज्जैन। तराना नगर के नानां महाराज गुरु मंदिर प्रांगण में सद्गुरु नानां महाराज तराणेकर के आर्शिवाद से एवं सेवा न्यास अध्यक्ष संजय तराणेकर की प्रेरणा से पार्थिवशिवलिंग अभिषेक का आयोजन किया गया उक्त आयोजन में तराना नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं 5100 शिवलिंग का निर्माण कर पंडित पंकज दूबे,अशोक शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। 


पंडित पंकज दुबे द्वारा पार्थिवशिवलिंग का महत्त्व बताते हुए बताया गया कि- सतयुग में स्वर्ण, त्रेतायुग में रत्न, द्वापर युग में पारद व कलयुग में पार्थिव शिवलिंग का अधिक महत्व है पार्थिव शिवलिंग का महत्व बताते हुए कहा कि चंद्रमा को राजा दक्ष के श्राप से क्षय रोग हो गया था। मुक्ति पाने के लिए चंद्रमा ने पार्थिव शिवलिंग बना कर शिव भगवान की आराधना कर मुक्ति पाई थी। पार्वती माता ने भी शिव को पाने के लिए पूरे श्रावण मास पार्थिव शिवलिंग बना कर आराधना कर भगवान को प्राप्त किया, तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर माता पार्वती को वरदान दिया था कि कलयुग में जो भी श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग बनाकर मेरी आराधना करेगा, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होकर अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष को प्राप्त करेगा ततपश्चात सभी माता बहनों ने पार्थिवशिवलिंग का विधिविधान से अभिषेक कर महाआरती की गई एवं बस द्वारा सभी माता बहने मड़ी घाट स्थित कालीसिंघ  मैया के तट पहुँची एवं पार्थिवशिवलिंग का मैया में विसर्जन किया गया उक्त आयोजन को सफल बनाने में नीरज चाँदना,अमित दीक्षित,अर्जुन राठौर,पवनदीप राठौर,विजय मकोड़िया,जितेंद भाटी,गोविंदसिंह चौहान, पार्षद सदानन्द दीक्षित,प्रदीप परमार,अर्पित बोड़ाना राजेश गुर्जर,सहित सभी माता बहनो की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE