BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:56 am
NEWS : चित्तौड़ व्यापार महासंघ गठन, सर्वसम्मति से प्रथम अध्यक्ष सुनील जागेटिया निर्वाचित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के समस्त व्यापारिक संगठनों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन श्रीनाथ गार्डन सेतु मार्ग पर किया गया। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उनके सदस्य श्रीनाथ गार्डन में एकत्र हुए। संचालन करते हुए  राजकुमार बज एवं प्रहलाद पटवा ने सभी उपस्थित संगठन के अध्यक्षो एवं सदस्यों का का स्वागत करते हुए महासंघ के गठन के आवश्यकता पर जोर डालकर गठन हेतु सभी से सहमति मांगी। 
सभी संगठनों ने एकजुट हो कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारिक  सामाजिक प्रशासनिक समस्या को सुलझाने के लिए एक महासंघ का गठन होना  आवश्यक है। महासंघ के गठन के लिए अध्यक्ष कार्यकाल 2 साल का होगा और सभी संगठनों की सहमति से व्यापार महा संगठन को आगे गति प्रदान की जाएगी इसमें सभी संगठनों की सक्रिय भूमिका रहेगी। मुख्य अतिथियों में किरण डांगी ओमप्रकाश लड्ढा सुरेश श्रीमाल विनोद मलकानी विजय तातेड अनिल सुराणा लोकेश चिप्पड  नारायण सोनी विशाल सरूपरिया थे सभी ने अपने उद्बबोधन में महासंगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। व्यापार महासंघ के गठन की चर्चा में भाग लेने वाले रतन लाल डांगी सुरेश कुमार डांगी राजेश वीराणी सुधीर जैन सतपाल दुआ प्रहलाद पटवा विजय मालु प्रतीक बोहरा ऋषभ डांगी पिंटू मोदी अजय बनवार सुरेश लोढ़ा ऐवंत मेहता गोविंद पटवा मुकेश मुंदडा जेपी मंगलानी कमलेश ईनानी पुष्कर सोनी किशन सोनी ने  संघ के गठन हेतु सर्वसम्मति से अध्यक्ष के चयन के लिए विचार प्रकट किए। किरण डागी ने सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कर्मठ समर्पित युवा साथी सुनील जागेटिया का नाम अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। सर्वसम्मति से सहमति देकर आगामी 2 वर्ष के लिए सुनील जागेटिया को व्यापार महासंघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया सुनील जागेटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापार महासंघ के लिए मैं तन मन धन से सदैव तत्पर रहुगा, सभी की सहमति से व्यापार संगठन में कार्यकारिणी का गठन कर व्यापार महासंघ को गति प्रदान की जाएगी। सभी व्यापारियों के लिए मैं हमेशा सेवा में तत्पर रहूंगा जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं वहां तुरंत पहुंचकर समस्या का समाधान करूंगा। उपस्थित व्यापार संगठन में किराना कपड़ा रेडीमेड सर्राफा ज्वेलर्स शूज मोटर पंप ऑटोमोबाइल स्टेशनरी इलेक्ट्रिक ऑटो पार्ट्स खाद्य व्यापार संघ रेस्टोरेंट्स  प्रिंटिंग प्रेस हार्डवेयर कलर पेंट प्लाईवुड बिल्डिंग मटेरियल फोटोकॉपी आदि सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। महा संगठन के गठन हेतु सभी सक्रिय सदस्य सुरेश श्रीमाल प्रहलाद पटवा लोकेंद्र भड़कतिया किरण डांगी विनोद मलकानी ओम प्रकाश लड्डा ऐवंत मेहता सुनील कोठारी लोकेश डांगी प्रतीक बोहरा राजकुमार बज का सम्मान किया गया। समापन करते हुए लोकेंद्र भड़कतिया ने सभी पधारे हुए संगठनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE