BREAKING NEWS
BIG VIDEO: MP में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! मोहन सरकार.. <<     MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 10:57 am
KHABAR : बालिका गृह की एक लड़की की तबीयत फिर बिगड़ी, जिस केन से पानी पीया, वो 3 महीने से साफ नहीं हुआ, बाल कल्याण समिति ने जताई आपत्ति, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। बालिका गृह की एक लड़की की तबीयत रविवार रात फिर बिगड़ गई। उसे दोबारा जेपी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत में सुधार होने के बाद उसे सोमवार सुबह बालिका गृह लाया गया। लड़की उन 11 लड़कियों में शामिल है, जिन्हें शनिवार देर रात पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

सभी 11 लड़कियों को रविवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई थी। जिस लड़की की दोबारा तबीयत बिगड़ी है, वह रायसेन से है। मामले में रायसेन की बाल कल्याण समिति ने आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि लड़की की तबीयत बार-बार क्यों बिगड़ रही है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

 

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि जिस केन से इन 11 लड़कियों ने पानी पीया, उसे 3 महीने से साफ नहीं किया जा रहा था। बालिका गृह मैनेजमेंट इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। यहां के खाने और पानी के सैंपल लिए गए हैं। जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE