BREAKING NEWS
MP Weather Alert: 48 घंटे भारी! रेड अलर्ट, नदियां उफान पर,.. <<     KHABAR : सरवानिया महाराज में हर्षाेल्लास से मना.. <<     KHABAR : एस आर कॉलेज निदेशक तिवारी का जन्मदिवस पर.. <<     BIG REPORT : जगेपुर मीणा में स्वतंत्रता दिवस आयोजन.. <<     KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 11:06 am
KHABAR : तिरंगा मैराथन का हुआ आयोजन, शहीद लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र सिंह की याद में तिरंगा मैराथन दौड़, सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर लगाई दौड़, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शहीद लेफ्टिनेट धर्मेंद्र सिंह चौहान की स्मृति में रोटरी क्लब और रतलाम स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा तिरंगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। खास बात यह थी कि इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं ने हाथ में तिरंगा थाम कर इस दौड़ में भागीदारी की है। बाजना बस स्टैंड से शुरू हुई दौड़ में नन्हे बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए उत्साह के साथ मैराथन पूरी की।

 

शहीद धर्मेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस तिरंगा मैराथन में 275 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम विनायक राव, द्वितीय तरुण सिंह एवं तृतीय पियूष डोडीयार रहे । बालिका वर्ग मे प्रथम स्नेहा शर्मा, द्वितीय काजल रजक एवं तृतीय पलक राठौर रहीं। इस आयोजन में भाग लेने वाले वरिष्ठ खिलाडी बालकिशन यादव को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अथिति समिति अध्यक्ष कमल नयन व्यास, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रदीप पंवार, रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल अध्यक्ष हीरालाल डांगी, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल और सुदीप पटेल रहे। मैराथन के निर्णायक भूषण व्यास, प्रदीप राव, श्याम राव, नवीन पंवार, बुलबुल प्रजापत, रियांशी रहे । कार्यक्रम का संचालन दुर्गा शंकर मोयल ने किया व आभार परवेश परमार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE