दारु। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ग्राम दारू में ओमप्रकाश, सुधीर, गोपाल, गंजेंद्र और श्याम दुबे के पूज्य पिताजी भागीरथ दुबे का स्वर्गवास दिनांक 13 अगस्त (रविवार) 2023 को हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को प्रातः 9.30 बजे निज निवास स्थान ग्राम दारू से मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम यात्रा में शामिल गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपरोक्त जानकारी रतन पंडित ने दी।