शाजापुर। इंदौर में हुए गोलीकांड मैं सेन समाज के दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। जिसके विरोध स्वरूप शाजापुर जिले के दर्जनों सेन समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ओर मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे एवं मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ परिवार के एक - एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए।