BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2026, 7:47 pm
NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन, जून माह की इस तारीख को वैदिक रीति से होगा 54 नवप्रवेशी बटुकों का उपनयन संस्कार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में 24 जून (बुधवार) को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के शुभ अवसर पर भव्य उपनयन संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

वेदपीठ परिसर स्थित विशाल एवं सुसज्जित यज्ञशाला में आयोजित होने वाले इस समारोह में विद्यालय के 54 नवप्रवेशी बटुकों का वैदिक परंपरा एवं विधि-विधान के अनुसार उपनयन संस्कार संपन्न कराया जाएगा।

संस्कार कार्यक्रम वेदपीठ के आचार्यों एवं वरिष्ठ बटुकों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित होगा। समारोह में बटुकों के अभिभावक, परिजन, वेदपीठ के न्यासी, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कल्याणभक्त उपस्थित रहेंगे।

वेदपीठ प्रबंधन के अनुसार उपनयन संस्कार भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो विद्यार्थियों के आध्यात्मिक, नैतिक एवं शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE