चित्तौड़गढ़। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन एवं महामंत्री अमित राय जैन की सहमति से चित्तौड़गढ़ निवासी पवन जैन पटवारी को आत्म ध्यान प्रसार योजना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
आत्म ध्यान प्रसार योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकुमार (पिटूं) कर्णावट जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रमण संघीय आचार्य डॉ. शिव मुनि जी महाराज द्वारा प्रतिपादित आत्म ध्यान साधना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि पवन जैन पटवारी की संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से आत्म ध्यान साधना के प्रचार-प्रसार एवं संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
समाजजनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पवन जैन पटवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।