विदिशा। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला मलेरिया विभाग विदिशा के द्वारा विदिशा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर लार्वा का सर्वे कर आमजनों को जागरूक किया गया है। साथ ही आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने की अपील की गई है ताकि गंदे पानी से होने वाले मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। साथ ही पिछले कई दिनों से कूलर में भरे रखे पानी को फेंककर साफ-स्वच्छ पानी भरने की समझाईश भी आमजनों को दी गई है। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों के द्वारा घरों में पाए गए गंदे पानी, कूलर के कई दिनों के पानी के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में फैले गंदे पानी की जांच की गई है।
विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर आज मलेरिया विभाग विदिशा के द्वारा विदिशा में शेरपुरा के वार्ड नंबर 28 और 28 के साथ-साथ अन्य इलाकों में लार्वा का प्रदर्शन किया जाकर मच्छर जनित बीमारियों से किस प्रकार बचा जाए और इसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए से आमजनों को अवगत कराया गया है। साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक हों और अपने आस-पास सफाई रखने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें।