विदिशा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम का प्रदर्शन मतदान केन्द्रों पर किया जा रहा है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने इस कार्य के लिए मतदान केंद्रवार नामदर्ज डूयटी आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार हरेक प्रचार रथ में भी एक-एक ईवीएम वीवीपट संधारित किया गया है ताकि ग्रामीणजन इनकी उपयोगिता और मतदान प्रक्रिया से भलीभांति अवगत हो सके। शनिवार को कई ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर ईव्हीएम पर दिखावटी मतदान किया और अपने आपको संतुष्ट किया कि अब हम भी आने वाले चुनाव में सबसे पहले वोट करेंगे का संकल्प लिया है।