BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन वाहन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     देवास के इटावा क्षेत्र में मोहर्रम का भव्य.. <<     खरगोन की बेटी आशियाना खान छुएगी आसमान,भारतीय.. <<     खरगोन के गोगाँवा के खेड़ी खुर्द की महिलाओं ने.. <<     VIDEO NEWS: पहले जमीन पर कब्जा, फिर विरोध करने पर.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा प्रदर्शन,आवेदनों की माला पहनकर.. <<     VIDEO NEWS: जनसुनवाई में किसान की अनोखी गुहार,दूषित.. <<     BIG NEWS : भाजपा बोर्ड में बगावत, बीजेपी पार्षदों.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जनसुनवाई में पहुँचे.. <<     VIDEO NEWS: अनोखा विरोध प्रदर्शन: अस्थि कलश और कटोरा.. <<     VIDEO NEWS: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     VIDEO NEWS: मासूम अली असग़र की शहादत का दर्द सुन नम.. <<     VIDEO NEWS: सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, जिला.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज की अनूठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: मोहर्रम में मस्जिद गया परिवार, पीछे से.. <<     KHABAR : पर्यटन बोर्ड द्वारा पंडे-पुजारियों पर.. <<     NEWS : 21वें कल्याण महाकुंभ के तहत 26 जून से होंगे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 10:51 am
KHABAR : बाएफ के 57वें स्थापना दिवस पर माछलिया के कडकनाथ ने पूणे में जीता द्वितीय पुरुस्कार, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले के माछलिया ग्राम में एचडीएफसी बैंक परिवर्तन पहल के तहत क्रियान्वित की जा रही एचआरडीपी परियोजना अंतर्गत बाएफ लाइव्लीहुड्स मध्यप्रदेश के तकनीकी मार्गदर्शन में श्री गणेश महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा गत 1 वर्ष से कड़कनाथ हैचरी इकाई का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। हैचरी इकाई में 160 से अधिक परिवार अपने अण्डे उपलब्ध कराकर चूजों का विक्रय का कार्य क्षेत्र में कर रहे है। बाएफ द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते आया है।

इस वर्ष कड़कनाथ इकाई ने सभी को पिछे रखते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरुस्कार प्राप्त किया। बाएफ पुणे में सम्पन्न स्थापना दिवस समारोह में 14 प्रदेशो से चयनित विभिन्न श्रेणीयों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार प्राप्त करते हुए कडकनाथ इकाई की सचिव श्यामबाई पति कमलसिंह मोरी द्वारा अपने अनुभव सांझा किए गए तथा अपने समूह के अन्य सदस्य सुन्नीबाई, लालीबाई तथा  झीताबाई ने अपनी लोकल भाषा में मंच पर गीत प्रस्तुत कर सभी को मनमोहित किया। पुरुस्कार प्राप्त करने के दौरान क्लस्टर लीडर डी.एन. बैरागी ने पुणे में उपस्थित होकर उनका मनोबल बढ़ाया।

परियोजना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी में बाएफ का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें प्रातः 8रू30 बजे ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी के माध्यम से सभी ग्राम वासियों को नारो के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा कृषि तकनीक के प्रचार प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश देते हुए किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बाएफ के परियोजना अधिकारी शशांक सिंह राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी कन्हैया गावंडे तथा सोमला गामड़ को मुख्य अतिथि के रुप में आमन्त्रित कर उनके द्वारा मां सरस्वती का पूजन और स्वर्गीय डॉ. मणिभाई देसाई को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा स्वर्गीय डॉ मणिभाई देसाई के जीवन परिचय के बारे में और बाएफ की स्थापना और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों और क्षेत्र में चल रहीं परियोजनाओं और नवीन कृषि तकनीको, कड़कनाथ मुर्गीपालन, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और रोजगार उन्मूखी गतिविधियों, गांव में लाभान्वित किसानों और बाएफ द्वारा किए जा रहें सराहनीय कार्यों जैसे विषयों पर अधिकारियों के समक्ष चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम सेमलखेडी झरनिया, रामा और भूतेड़ी के ग्राम वासी बाएफ स्टाफ, सीआरपी, महिला किसान व अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE