मनासा। फुलपुरा बालाजी मंदिर पर गुर्जर समाज के युवा व वरिष्ठजनों ने मीटिंग रखी। इस मीटिंग में शासकीय सेवाओं में अलग अलग विभागो में कार्यरत है व जो छात्र छात्रा बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाए है और जिन्होंने अंतिम तीन वर्षाे में ग्रेजुएशन पूरी की हो या समाज का ऐसा कोई व्यक्ति जो शोशल वर्क करते हो जिन्हे शासन ने या किसी संस्था ने सम्मानित किया हो, ऐसे हर एक प्रतिभा शाली व्यक्ति जिसने बेहतर कार्य कर समाज का नाम रोशन किया हो उन सबका वीर गुर्जर समाज सेवा ट्रस्ट जिला नीमच की ओर से देश प्रदेश से पधारे समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सम्मान किया जावेगा।
आप भी अपने अपने आसपास गांव क्षेत्र, चित परिचित के उन सभी युवक युवतियों की जानकारी वीर गुर्जर समाज सेवा ट्रस्ट नीमच को सूचीबद्ध तरीके से नाम नंबर पता सहित देवे जो इन क्षेत्रों में बेहतर हो, जिन्हे सार्वजनिक रूप से सम्मान मिल सके, जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई होगा।