BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2024, 11:01 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ सीए ब्रांच का प्रोफेशनल संभावनाओं एवं आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन, सेंट्रल कौंसिल सदस्य सीए रोहित रूवाटिया ने कहा- टेक्नोलॉजी के उपयोग से भविष्य में विकास की बहुत संभावनाएं, पढ़े रेखा खाबिया  खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सीए ब्रांच द्वारा सीए इंस्टिट्यूट की मेंबर्स इन प्रैक्टिस समिति के सानिध्य में भविष्य में सीए प्रोफेशनल की सम्भावनाओ एवं आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं तकनिकी का उपयोग कर कैसे अपनी प्रोफेशनल कैपेसिटी बढ़ा सके, विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई । 

ब्रांच उपाध्यक्ष पियूष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल कौंसिल मेंबर एवं समिति के अध्यक्ष सीए रोहित रुवतिया थे एवं मुख्य स्पीकर सीए रोहित प्रधान थे। कार्यक्रम के शुरुआत में ब्रांच अध्यक्ष सीए नितेश सेठिया ने सभी अथितियो का स्वागत किया एवं कहा की चित्तौड़गढ़ सीए ब्रांच द्वारा इस तरह की ये प्रथम कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे नई तकनिकी को समझा एवं व्यावहारिक रूप से लैपटॉप पर इन तकनिकी का उपयोग करना सिखा। पूर्व चेयरमैन सीए गोपाल मुंदडा , सीए अर्जुन मुंदडा , सीए अशोक सोमानी , सीए बी के डाड , सीए अंकुर गोयल, सीए योगेश काबरा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अथिति सीए रोहित रुवाटिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इंस्टिट्यूट बहुत एडवांस लेवल पर काम कर रही है ताकि काम करने वाले सीए एवं विद्यार्थियों को समय से अपडेट कर सके एवं वो अपने प्रोफेशनल से दिल से लगाव रख सके । 

आपने बताया जयपुर में एक साथ 5000 बच्चो की कॉउंसलिंग कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया । साथ ही नए सीए को बनने के बाद अच्छी नौकरी मिल सके इसके लिए कैंपस प्लेसमेंट सिस्टम को सुधारा एवं पिछले साल 174 कम्पनीज ने कैंपस में भाग लिया एवं करीब 7000 सीए को अच्छी नौकरी दिलाई ये पिछले 25 वर्षाे में सर्वाधिक रिकॉर्ड है । विभिन कोर्सेज के माध्यम से प्रैक्टिस में आने वाले सीए को ट्रैनिंग दी जा रही है की कैसे वो कार्य करे एवं कैसे प्रैक्टिस में सफल हो । इंस्टिट्यूट अच्छी फैकल्टी बनाने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम भी कर रही है जिससे अच्छी सीए की फैकल्टी तैयार हो एवं आने वाले बच्चो का मार्गदर्शन कर सके । कार्यशाला के मुख्य स्पीकर सीए रोहित प्रधान ने एक्सेल एवं आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर अपना सेशन लिया । अपने आर्टिफीसियल टेक्नोलॉजी पर भी प्रकाश डाला एवं बताया की कैसे हम इसका उपयोग कर अपने इनकम सोर्स बड़ा सकते है एवं अपने कार्य में नई ऊर्जा एवं नयापन ला सकते है । कार्यक्रम का संचालन सीए दीप्ती सेठिया ने किया एवं धन्यवाद् सचिव योगेश काबरा ने दिया । 

कार्यक्रम में चित्तोड़ सीए समिति सदस्य सीए गौरव जागेटिया , ललित काकानी एवं सुरेश काबरा , मनीष छाजेड़, दिलीप हिंगड़ , सुनील राठी , प्रकाश मुरोठिया , पुनीत भडकतीया ,चेतन न्याति, साहिल सिपानी, राहुल सिरोया, लक्समन सिंह राठौर, दीपिका जैन, मनीषा नागोरी, शीना जागेटिया , राकेश न्याति , सुनिल तांतेड़,अमित अग्रवाल, गौरव खाब्या , सुनील झामड़ , भावेश काबरा, अंकित पोरवाल, सद्दाम हुसैन सहित कई सीए उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE