चित्तौड़गढ़। पूर्व पार्षद कमलेश आमेरिया ने अपनी मन्नत पूर्ण होने की खुशी में खटीक समाज की मातृशक्ति को पुष्कर दर्शन के लिए रवाना किया।
नवयुवक मंडल खटीक समाज के अध्यक्ष चाँदमल आमेरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव में चन्द्रभानसिंह आक्या की जीत होने पर दर्शन कराने की कामना की गई थी। जिसको लेकर शनिवार को रात्रि 10 बजे संतगुरु यति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर की उपस्थिति में खटीक समाज की महिलाओं को एकादशी के उपलक्ष में दो बसों द्वारा पुष्कर दर्शन के लिए रवाना किया गया।