BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 8:13 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित, तीन सीडीओपी और सीएमओ को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्‍सेना, डिप्टी कलेक्टर प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
बैठक कलेक्टर गुप्ता ने सीडीओपी समीक्षा जैन, मोहनलाल अहिरवाल, प्रियंका जायसवाल, सीएमओ हाटपीपल्‍या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मत्‍स्‍य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में मांग के अनुसार मत्‍स्‍य बीज तत्‍काल उपलब्‍ध करायें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में सार्वजनिक स्‍थानों पर लगातार कार्यवाही करें। मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान में जिले में शेष बचे स्‍कूलों में टीवी शीघ्र लगाये।
कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि एसडीएम जिले में वन ग्राम से राजस्‍व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्यवाही करें। अपने क्षेत्र में छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। निमार्ण कायों की गुणवत्‍ता की भी मानिटरिंग करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने नगर निगम को निर्देश दिये कि माताजी टेकरी पर मंदिर के पास पत्‍थर गिरने से रोकने के लए जाली लगाये।
कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिए कि विभागों से चाही गई निर्वाचन संबंधी जानकारी समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। सभी विभाग मैन पावर डाटा निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में फोटो नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 11 सितम्‍बर तक किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की गति में तेजी लाएं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए तथा बीएलओ घर-घर जाकर भी संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करें।
कलेक्‍टर गुप्‍ता ने धाराजी और सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएमएचओ से सभी विकासखण्‍डों में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करे।
कलेक्टर गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE