मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी(स्वीप) जिला पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि मतदाता जागरूकता(स्वीप) अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। मतदाता जागरूकता रैली 8 सितंबर को प्रातरू 8.30 बजे बायपास रोड़ नयाखेड़ा से प्रारंभ होकर कॉलेज ग्राउण्ड पहुँचेगी, रैली के समापन के पूर्व मध्यप्रदेश मेप एवं मतदाता संकल्प का आयोजन भी होगा।