BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 8:16 pm
KHABAR : जिले में डेंगू से बचाव के लिए आयोजित किया जा रहा डेंगू सफाई पखवाडा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। देवास जिले में डेंगू से बचाव के लिए डेंगू सफाई पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर फिवर सर्वे कर रही है। टेमोफास का छिडकाव किया जा रहा है। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पंचायत और शिक्षा विभाग द्वारा अंर्तविभागीय टीम बनाकर जिले में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए 17 सितम्बर तक लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि फीवर के मरीजों के ब्लड सैम्पल लिये जा रहे है। जिले में आज तक कुल 20 व्यक्ति डेंगू पॉजिटीव पाये गये है, जिसमें 01 बालिका कि मृत्यु हो गयी थी। अन्य सभी मरीजों की स्थिति ठीक है, सिविल अस्पताल खातेगावं में अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया। सीएमएचओं ने बताया कि डेंगू  बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर दाने, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कुछ गंभीर मामलों में रक्तस्राव और सदमा होता है, जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण हो तो चिकित्सक को दिखाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि देवास जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर कैम्प लगाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। खातेगावं ब्लाक के ग्राम दीपगांव में मरीजों के सैंपल लिए गए और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच करवायी गयी और ग्राम में फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे और टेमोफास का छिड़काव करवाया। 24 घण्टे स्वास्थ्य विभाग कि टीम ग्राम में कार्य कर रही है। फीवर मरीजों के सेम्पल लेकर जांच और उपचार किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE