मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि गणेश चतुर्थी में प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों के क्रय विक्रय की संभावनाऐं है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पारित आदेश जल संरचानाओं को प्रदूषण से बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसी स्थिति में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इस बात की जॉच कराए कि कहीं भी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियॉ निर्मित तो नहीं हो रही है। यदि निर्मित होती पाई जामी हैं तो उन्हें तत्काल जप्त किया जाए। साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हेतु होर्डिंग्स भी लगवाऐं जाऐं ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का क्रय विक्रय न हों तथा लोगों में इस बात को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का क्रय विक्रय न हो।