BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 10:59 am
KHABAR : योग आयोग की ग्राम योग यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, भरतदास बैरागी ने कहा- योग से मिलेगा हर समस्या का समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के पिपलोदा में मप्र की पहली ग्राम योग यात्रा का शुभारंभ 1 सितंबर को आम्बा से हुआ हैं।  4 सितंबर सोमवार को योग यात्रा मावता से प्रारंभ हुई।  मावता के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में ग्राम योग यात्रा का शुभारंभ हुआ।सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित योग संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि  महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश योग आयोग के उपाध्यक्ष भरत बैरागी ने संबोधित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से समरस व आदर्श ग्राम का निर्माण होगा। व्यक्ति योग करेगा तो हर समस्या का समाधान मिलेगा। योग से विचार उन्नत होंगें और विचार उन्नत होंगें तो आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण होगा‌। योगाभ्यास के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए और सभी इसका संकल्प ले और पर्यावरण मित्र बने। बैरागी ने कहा कि विदेशी संस्कृति पशु के समान व्यवहार सिखाती हैं। हमारी भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् का भाव सिखाती हैं। संस्कृति में शामिल योग हमे नई दृष्टि प्रदान करता हैं और योग से ही हर समस्या का समाधान निकल सकता हैं। अपने जीवन में ष्वन लाइफ वन मिशन‌ष् का संकल्प लें।

बैरागी ने सरपंच प्रतिनिधि सौरभ शर्मा व सैकड़ों विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ पौधारोपण भी किया।शिक्षकों ने योग यात्रा में योग आयोग जिला समिति अध्यक्ष स्वप्निल जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला सदस्य उमेश शर्मा, चरणसिंह झाला, जिला योग समिति सहसचिव आशा दुबे, ब्लाक योग प्रभारी राकेश गुप्ता का स्वागत किया। ग्राम योग यात्रा मावता से नवेली, रिछादेवडा, रणायरा, भाटखेडी, बरखेड़ी, पिंगराला, जडवासा पहुंची। योग संवाद सभा में ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों विद्यार्थी व ग्रामीणजन शामिल हुए।  ग्राम योग यात्रा ग्राम चिकलाना में पहुंची तो यहां सरपंच प्रतिनिधि गट्टूसिंह चंद्रावत व शिक्षक परिवार ने भव्य स्वागत किया। योग प्रभारी प्रहलाद की बालिका नव्या बग्गड ने संगीत के साथ शीर्षासन व अन्य आसनों का प्रदर्शन किया‌ तो सभी ने नव्या की सराहना की। सरपंच प्रतिनिधि गट्टूसिंहजी व अन्य ने नकद पुरस्कार प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री भरत बैरागी ने नव्या का स्वागत किया।

पौधारोपण का संकल्प दिलवाया - ग्राम योग यात्रा के दौरान योग संवाद सभा में भरतदास बैरागी ने सभी को पौधारोपण का संकल्प दिलवाया, वहीं अनेक स्थानों पर पौधें भी लगाएं‌। योग आयोग जिला समिति सदस्य उमेश शर्मा ने बताया रतलाम जिले के लिए सौभाग्य की बात हैं कि मप्र योग आयोग की पहली ग्राम योग यात्रा पिपलोदा क्षेत्र में प्रारंभ हुई हैं। जावरा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों में योग क्लब व योग समितियों का गठन किया जा चुका हैं जिनके माध्यम से गांव में योग गतिविधियों व आदर्श गांव निर्माण के लिए प्रकल्प चलाएं जा रहे हैं। गांव-गांव में बच्चों को योगाभ्यास करवाया जा रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE