रतलाम। जिले के आकांक्षी ब्लॉक बजाना में सोमवार को चिंतन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत ग्रामीण विकास महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागों की आगामी कार्य योजना प्रदर्शित की। इसके अलावा योजना में आगे कैसे काम किया जाना है, इस संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बाजना की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी सुश्री अल्फिया खान ने बताया कि चिंतन शिविर में बाजना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पंचायत सरपंच सचिव आदि उपस्थित थे।