भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री, पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। 13 अगस्त को 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ चुका है। आज भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मैहर पहुंची। मुख्यमंत्री ने भोपाल से इसे वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणा की।