BREAKING NEWS
शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 1:26 pm
KHABAR : शासन को भी पसंद आयी निधिवन की संकल्पना, वृदाश्रम और डीआरपी लाइन मार्ग के विकास को मिली गति, 92 लाख की राशि हुई स्वीकृत, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के विशेष प्रयासों से शहर के पास निधिवन का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण और अनोखा और सुंदर बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने अपने हाथों में जिम्मेदारी ली हैं। इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने भी खरगोन शहर के नजदीक बन रहे निधिवन की सराहना करते हुए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन के तहत जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। निधिवन के लिए शासन स्तर से 92 लाख 97 हजार रुपये बाउंड्रीवाल, फैब्रिक शॉप, शेड निर्माण, गेम एंड स्पोर्ट्स गतिविधियों, पार्किंग और मेन गेट के लिए यह स्वीकृति दी है। इसके अलावा कलेक्टर वर्मा ने अन्य कार्यांे के लिए भी प्रस्ताव भेजे थे। उसके अनुसार डीआरपी लाइन स्थित मार्ग निर्माण के लिए 81.60 लाख रुपये प्रदान किये हैं। वहीं 38.39 लाख रुपये कलेक्टर परिसर में दो व चार पहिया वाहन पार्किंग के लिए, 14.93 लाख रुपये की स्वीकृति खलबुज़ुर्ग के आशा निकेतन वृद्धाश्रम के परिसर की चेन लिंक वायर फेसिंग और बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नाग मंदिर माचलपुर बुजुर्ग में टीन शेड के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। इस तरह अधोसंरचना विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन द्वारा कुल 252.68 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE