खरगोन। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर एसके जैन के निर्देशन में 09 सितम्बर को तहसील न्यायालय खरगोन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है। इस संबंध जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन जीसी मिश्रा द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो और आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अधिवक्ता संघ प्रकाश मण्डलोई एवं अन्य अधिवक्तागण और पैरालीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।