BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 2:37 pm
KHABAR : छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं मेहंदी, रैली, माता पिता को पत्र के माध्यम से चलो बूथ की ओर की वोट देने की अपील की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में जिलाधीश दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद व निर्वाचन आयोग विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्देशानुसार स्वीप प्लान गतिविधियों का आयोजन प्राचार्य एम के पाटनी के मार्गदर्शन में चलो बूथ की ओर के माध्यम से मतदाता शिक्षा जागरूकता रैली, रांगोली एवम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने गगन भेदी नारे लगाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं में अपने माता-पिता को मतदान हेतु पत्र लेखन किया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने निर्वाचन आयोग, अंगुली पर स्याही का निशान तथा अखंड भारत की युवा शक्ति और मतदान जैसे विषयों पर रंगों को बिखेरा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्राचार्य एम के पाटनी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मतदान के लिए रंगोली, मेहंदी द्वारा प्रेरित करना उत्कृष्टता का प्रदर्शन और बेहतरीन अभिव्यक्ति है। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से वोटरों को प्रेरित किया और वोट देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार, आस पड़ोस के मतदाता के नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रेरणा दी। 
निर्वाचन नोडल अधिकारी ज्योति शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आकर्षक रंगोली, मेहंदी में मजबूत लोकतंत्र और बूथ तक जाने की प्रेरणा दी गई है। उन्होंने रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं दी। मेहंदी प्रतियोगिता परिणाम में  प्रथम ममता बहादुर सिंह, द्वितीय सीमा रामप्रसाद तथा अंजली गोपाल बंजारा, तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधु ओम प्रकाश एवं नंदिनी भवानी शंकर, द्वितीय स्थान पर ममता बहादुर सिंह, तृतीय स्थान पर कुमकुम, पुष्पा, मुस्कान, अंजलि रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE