मल्हारगढ़। गांव व क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय बीत जाने पर भी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बड़ी। लंबी खिंच के बाद अब किसान बारिश का इंतजार नहीं करते हुए अपने सुखे खेतों को रोटावेटर से हांकने लगे। ताजा मामला पिपलिया मंडी से कनघट्टी रोड पर पोवल्ली बालाजी मंदिर के पास का है। जहां पर एक किसान द्वारा अपने खेत को रोटावेटर से हांकना शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति पूरे मल्हारगढ़ क्षेत्र की बन चुकी है। अब देखना है सरकार क्षेत्र के किसानों को मुआवजा व बीमा कब देती है। वर्तमान सरकार से निवेदन है कि किसानो की बिगड़ी हुई किस्मत को संवारने का काम करें। दुख कि इस घड़ी में किसानों की मदद करे।