BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 3:11 pm
BIG REPORT : एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 85 लोगों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को अपर कलेक्‍टर नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-85 आवेदको की समस्‍याएं सुनी। उन्‍होने प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में नीमच बिहारगंज की सुनीता कुचबंदिया ने कच्‍ची झोपडी का पटटा दिलवाने, कोठडी इस्‍तमुरार की प्रतिभा शर्मा ने प्राचार्य द्वारा परेशान करने, जावद के राजेश कुमार राठौर ने ठेकेदार द्वारा झुठे एससीएसटी एक्‍ट में फंसाने की धमकी देने, कनावटी के रविकुमार सालवी, मोडी की विमलाबाई सुवाखेडा की बंसती बाई एवं जमाई मोहल्‍ला नीमच सिटी की चमेलीबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने,नीमच वार्ड-19 की अखतर बेगम ने ऑख का ईलाज करवाने,जीरन के अजीज़ मोहम्‍मद पिंजारा ने वृद्धावस्‍था पेंशन दिलवाने, सादडीरोड बघाना के विष्‍णुशर्मा एवं जाट के रहमतअली ने भूमि से अवैध कब्‍जा हटवाने संबंधी आवेदन जनसुनाई में दिया।  
इसी तरह सावनकुण्‍ड की दाखीबाई बंजारा, निपानिया आबाद के जगदीश कुवंर, बरथुन के राजेन्‍द्रसिंह, जावद के कैलाश प्रजापत, जुनीबावल की गीताबाई धाकड ,दलावदा के रमेश गुर्जर, कोठडी इस्‍तमुरार के लालूनाथ योगी, बरडिया के विष्‍णु ,देवीसिंह, खेडा कुशालपुरा के प्रकाशचन्‍द्र चौधरी, जयसिंगपुरा के बालुराम जाटव, चचौर की पूजा बम्‍बोरिया, डुगलावदा की आरती बैरवा, नीमच केंट के गुडडू कुर्रेशी, बावलनई के जयराजसिंह, जनकपुर के ब्रदीलाल पाटीदार,आदि ने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्‍तुत कर,अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE