BREAKING NEWS
शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 3:13 pm
REPORT : नीमच से मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 200 तीर्थयात्री जगन्‍नाथपुरी की यात्रा के लिए रवाना, रेलवे स्‍टेशन पर विधायक व एडीएम ने किया भव्य स्‍वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मंगलवार को नीमच जिले से 200 यात्रियों का दल जगन्‍नाथपुरी की निरूशुल्‍क तीर्थदर्शन यात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। विधायक दिलीप सिंह परिहार, एवं अपर कलेक्‍टर नेहा मीना, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रिती संघवी ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्रियों का पुष्‍पमाला पहंनाकर, स्‍वागत किया और उन्‍हें विशेष ट्रेन से जगन्‍नाथपुरी के लिए रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए चार कर्मचारी अनुरक्षक के रूप में जगन्‍नाथपुरी गये है। नीमच जिले के तीर्थ यात्रियों का यह दल 10 सितम्‍बर 2023 को अपनी तीर्थ यात्रा पूरी कर, पुनरू वापस नीमच लौटेगा।

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच से जगन्‍नाथपुरी की तीर्थदर्शन यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों पर पुष्‍पवर्षा कर एवं पुष्‍पमाला पहनाकर, उनका स्‍वागत किया।

एडीएम नेहामीना ने यात्रियों को सफल एवं सुखद तीर्थयात्रा की शुभकामनाएं दी। नीमच से जगन्‍नाथपुरी के लिए तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों ने भी अपनी खुशी ज़ाहीर करते हुए, इस योजना की सरहाना करते हुए, मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्‍यवाद दिया। जगन्‍नाथपुरी की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के चेहरे की खुशी दि‍खाई दे रही थी। इस मौके पर तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार कविता कडेला, दीपक नागदा व अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, तीर्थ यात्री तथा उनके परिजन भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE