मनासा। जिला माहेश्वरी महिला संगठन की महिलाओ द्वारा शनिवार को सुबह 10 बजे से देर शाम 4 बजे तक मनासा के सुदामा पूरी धर्मशाला मे एक दिवसीय फिजियो थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आयोजन मे बाहर पधारे विशेषज्ञों द्वारा महिलाओ बुजुर्ग व युवाओं को फिजियो थेरेपी से जुड़ी चिकित्सा की जानकारी , परामर्श , व मरीजों का उपचार किया गया । सुबह से देर शाम तक चले इस शिविर मे नगर से कई लोगो ने पहुंच फिजियो थेरेपी शिवर का लाभ लिया । वही विशेषज्ञ द्वारा उपचार कर निशुल्क दवाइया भी दी ।