रामपुरा। मन्दसौर जिले से शुरु हुई शौर्य यात्रा का रथ जो गरोठ, भानपुरा, गाँधीसागर होता हुआ आज रामपुरा नगर में प्रवेश हुआ। नगर के बस स्टेण्ड पर विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा शौर्य रथ का स्वागत किया। पदाधिकारियो को मंचासीन कर फूल माला से स्वागत कर कार्यक्रम में उद्बोधन दिया गया। इसके बाद शौर्य रथ बस स्टेण्ड से होता हुआ नगर के प्रमुख मार्गो से निकला। रथ का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बाद शौर्य रथ नाका नंबर दो से होता हुआ कुकड़ेश्वर की और निकला।