जावद। श्री राम कृष्ण सत्संग भवन बटुकेश्वर महादेव मंदिर के पास आदर्श विद्यालय गली पर श्रीराम कृष्ण सत्संग मंडल एवं सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से आगामी 18-24 सितम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 18 सितम्बर सोमवार प्रातः कलश यात्रा के साथ क्षेत्र के विद्वान कथा वाचक पंडित श्री अशोक जी भारद्वाज के मुखारविंद से प्रतिदिन कथा का श्रवण पान कराया जायेगा। जिसमें समस्त क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करे।