चित्तौड़गढ़। श्री राजस्थान सर्राफा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 सितम्बर, को होटल ग्रांड गीता ब्यावर में हुई। श्री ब्यावर सर्राफा संघ के अध्यक्ष नेमीचंद ने स्वागत उद्बोधन दिया। महामंत्री किशन पिछोलिया ने सदस्यों का स्वागत अभिवादन किया तथा श्री ब्यावर सर्राफा संघ को बैठक आयोजित करवाने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में ऐजेण्डे के अनुसार जयपुर में हुई कार्यकारिणी की मीटिंग की पुष्टी की गई। कोषाध्यक्ष पारस ललवानी ने कोष के बारे में जानकारी दी।
बैठक में अजमेर सर्राफा संघ अध्यक्ष अशोक बिन्दल ने कहा कि 14 दिसम्बर 2023 से 14 जनवरी 2024 के बीच अधिवेशन व चुनाव कराने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। सभी की राय पर प्रति सदस्य प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखे जाने पर सहमति दी। इसमें से आधी राशि अजमेर सर्राफा संघ व आधी राशि श्री राजस्थान सर्राफा संघ को देने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। अधिवेशन में एक लाख रुपये का सहयोग संघ की ओर से देने की बात कही। नये सदस्यों को जोड़ने का कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलाने का फैसला लिया गया जिसमें संस्था शुल्क 3100 रुपये, आजीवन संरक्षक 5100 व आजीवन सदस्य 2100 रुपये रखे जाने पर सहमति बनी। संघ अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने संस्था से पांच लाख रुपये नहीं लेने का फैसला लिया। जिस पर सभी सदस्यों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में नये सदस्य बनाने के हिसाब से कार्यभार क्षेत्र के हिसाब से सौंप कर प्रभारी बनाये गये। जिसमें चित्तौड़गढ़ में हंसराज अब्बाणी, पुष्कर कुमार स्वर्णकार, भीलवाड़ा में सुरेश रूईया, वागड़ क्षेत्र में नारायण श्रीश्रीमाल, नाथुलाल, अजमेर क्षेत्र में सतीश गोलेचा, सुनील जैथलिया, बांसवाड़ा में पवन अंशुल कुमार जैन, उदयपुर में इन्द्रसिंह मेहता, रमेश पोरवाल, अलवर में जगदीश सिंघल, जयपुर सुभाष गुप्ता, कोटा, बूंदी, झालावाड़ में कैलाश अग्रवाल, जोधपुर, नागौर, बीकानेर में धीरेन्द्र समदड़िया एवं शुरवीर सुराणा को बनाया गया।
बैठक में सदस्यों ने कहा है कि महामंत्री किशन पिछोलिया के पत्र पर उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा विवादित विज्ञापन को हटाना, 20 कैरेट हाॅलमार्क ज्वैलरी को मान्यता देना, धरियावद मामले में व्यापारी को राहत प्रदान करना राजस्थान सर्राफा संघ की ताकत को दिखाता है। स्वर्णकार सर्राफा संबंधित कोई भी व्यापारिक समस्या हो तो देशभर में राजस्थान सर्राफा संघ ने ही सर्वप्रथम पहल की है जो संघ की तत्परता को दर्शाता है। अंत में आभार ब्यावर सर्राफा संघ के सचिव व राजस्थान सर्राफा संघ के मंत्री सुनील जैथलिया ने जताया। राष्ट्रगान के बाद सभा समाप्ति की घोषणा हुई।